फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A small mistake can affect the integrity of the exam.

Maharajganj News: छोटी सी गलती परीक्षा की शुचिता को कर सकती है प्रभावित

Tue, 13 Feb 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Feb 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
A small mistake can affect the integrity of the exam.
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 22 फरवरी से आरंभ होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार को जीएसवीएस इंटर कॉलेज सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा प्रतिभा का इम्तिहान है। परीक्षा में तैनात सभी अधिकारी सतर्क रहें। क्योंकि छोटी सी भी गलती परीक्षा की शुचिता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी लोगों को विशेष रूप से संवेदनशील रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय की भी व्यवस्था हो और परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के एक दिन पहले सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यदि कोई कमी हो तो समय से ठीक करा लें। गेट के अंदर प्रतिबंधित सामग्री नहीं जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में जारी निर्देशों का अध्ययन ठीक से कर लें और सभी निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित करें। इससे पूर्व डीआईओएस अमरनाथ राय द्वारा सभी मजिस्ट्रेट को संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, सीओ सदर आभा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed