{"_id":"6813bf95d0783f57f004abb6","slug":"a-separate-counter-will-be-made-for-senior-citizens-and-ex-servicemen-in-arto-maharajganj-news-c-206-1-go11002-148126-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एआरटीओ में वरिष्ठ नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों के लिए बनेगा अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एआरटीओ में वरिष्ठ नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों के लिए बनेगा अलग काउंटर
Fri, 02 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन और डीएल संबंधित कार्य के लिए अब वरिष्ठ नागरिकों और भूतपूर्व सैनिकों को लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए अलग से काउंटर बनाया जाएगा। इसके लिए आयुक्त स्तर से निर्देश जारी हुआ है।
सहायक संभागीय कार्यालय में वाहन संबंधित कार्य के लिए महिलाओं के लिए अलग काउंटर का प्रबंध 2024 में ही कर दिया गया। अब नए सत्र में वरिष्ठ नागरिकों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर का प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, जिससे बुजुर्ग व पूर्व सैनिकों को लाइन में न लगना पड़े।
इसका लाभ उन लोगों को भी मिलेगा जो वाहन संबंधित कार्य के लिए एआरटीओ आफिस पहुंचते हैं। अलग- अलग काउंटर होने से भीड़ कर होगी। इस संबंध में एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त स्तर से पत्र प्राप्त हुआ है। कार्यालय में वाहन संबंधित कार्य लेकर आने वाले वरिष्ठ नागरिकों व भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश हैं। प्रबंध कराया जाएगा। संवाद