फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A patient suffering from ear pain reached the hospital, but could not find a doctor.

Maharajganj News: कान दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचा अस्पताल, नहीं मिले डॉक्टर

Mon, 23 Sep 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
A patient suffering from ear pain reached the hospital, but could not find a doctor.
महराजगंज। जिले में रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ज्यादातर केंद्रों पर डॉक्टर अनुपस्थित रहे। फार्मासिस्टों ने लोगों की जांच कर दवा दी।
विज्ञापन

10:30 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज में डाॅ. शमशाद मरीजों का इलाज करते मिले। फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा, वार्ड ब्वाय रामभवन, मौजूद रहे। मंजू निवासी अनंतपुर ने कहा कि आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई हूं, स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। यहां न तो महिला डॉक्टर मिली हैं, न ही एएनएम हैं। ऐसे में बिना इलाज कराए घर जा रही हूं। मरीज रामहित मौर्या अनंतपुर निवासी ने बताया कि मेरे कान में कई दिनों से दर्द हो रहा था। इसके लिए आरोग्य मेले में पहुंचा था, लेकिन जो डाॅक्टर मौजूद मिले। वह कान रोग विशेषज्ञ नहीं थे। फार्मासिस्ट से दर्द की दवा लेकर घर जा रहा हूं।
विज्ञापन

11:45 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली पकड़ी में डाॅक्टर अनुपस्थित रहे। फार्मासिस्ट आनंद पाल चौधरी सुगर के मरीज राजेंद्र का इलाज करते हुए मिले। मरीज ने बताया कि मुझे बहुत घबराहट हो रही थी। मरीज अनिल कुमार ने बताया कि पत्नी को बीपी की समस्या है। फार्मासिस्ट ने कहा कि डाॅक्टर साहब अस्पताल पर आएंगे तो उनसे दवा लेना। इसलिए बिना दवा लिए घर जा रहा हूं। मरीज लालमन बरवा फहीम निवासी ने बताया कि मुझे सुगर की समस्या है, लेकिन दवा नहीं मिलने के कारण घर जा रहा हूं, जबकि अस्पताल में वार्ड ब्वाय विशाल पासवान, वार्ड ब्वाय दीनानाथ यादव, चौकीदार जानकी पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12:35 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते डॉ. नमिता गुप्ता मिलीं। जबकि फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव की जगह स्टाफ नर्स प्रशांत सिंह मरीजों को दवा देते मिले। अस्पताल में स्टाफ नर्स शिल्पा, सुमन, एलटी ज्योतिष कुमार, एएनएम शारिका यादव, उषा, कंचन मौजूद रहीं। मरीज कमलावती ने बताया मुझे कई दिनों से बुखार की समस्या है, लेकिन आरोग्य मेले में बिना खून जांच किए, बुखार और दर्द की दवा देकर लौटा दिया गया। गुलाब ने बताया कि मेरे पोते को दो दिनों से बुखार आ रहा है। आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचा। डाॅक्टर ने सलाह दी कि बाल रोग विशेषज्ञ से जिला अस्पताल में इलाज कराइए।


आरोग्य मेले में सभी को उपस्थित रहने का निर्देश है। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है।
-डॉ. केपी सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed