फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A new bridge will be built on the Paniara-Devipur-Akthawa road.

Maharajganj News: पनियरा-देवीपुर-अक्टहवा मार्ग पर बनेगा नया पुल

Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built on the Paniara-Devipur-Akthawa road.
महराजगंज। पनियरा देवीपुर-अक्टहवा मार्ग पर स्थित खोरनईया नाले पर जर्जर हो चुके पुल के स्थान पर जल्द ही नया पुल बनेगा। लोक निर्माण की ओर से पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है, उम्मीद की जा रही है की अक्तूबर के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इस परियोजना पर कुल एक करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर अक्टहवा पनियरा मार्ग पर स्थित खोरनईया नाले पर बना पुल छह वर्षो से बदहाल स्थिति में है। बारिश के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ने पर यह पुल असुरक्षित हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है, जिससे आसपास के गांवों के लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में असमर्थ हो जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग को जर्जर पुल के स्थान नया पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया था। पुल निर्माण से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पनियरा,रजौडा़ कला रजौड़ा पंजुम रजौड़ा कला, बैजूडेहरा बेलटिकरा,गोनहा, हरिरामपुर, मंसूरगंज, रतनपुरवा रामपुर, नसीराबाद, रामपुर,डोमरा, हरखपुरा अहिरौली, नरकटहा,देवीपुर और अक्टहवा जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह मार्ग महत्वपूर्ण है,क्योंकि यह आसपास के कई गांवों को जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख बाजारों से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed