फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A middle aged man committed suicide due to pressure of loan installment

Maharajganj News: कर्ज की किस्त के दबाव में अधेड़ ने की खुदकुशी

Mon, 02 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 02 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A middle aged man committed suicide due to pressure of loan installment
आनंद पटवा के रोते बिलखते परिजन।
महराजगंज। शहर में सुभाष नगर मोहल्ले में गैस चूल्हा रिपेयर करने वाले आनंद पटवा (55) ने रविवार को दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कर्ज के बोझ तले दबे थे।
विज्ञापन

माइक्रो फाइनेंस कंपियों ने अलग-अलग करीब चार लाख रुपये कर्ज है। इसे जमा करने के लिए एजेंट दबाव बना रहे थे। इससे तनाव में आकर आत्महत्या कर लिए। कर्ज की रकम को घर बनवाने व जरूरतों को पूरा करने में खर्च कर दिए थे। दुकान से आमदनी कम होती थी। बढ़ते खर्चे व कर्ज से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर मोहल्ले के रहने वाले आनंद पटवा मोहल्ले में ही गैस चूल्हे की मरम्मत करने के लिए दुकान खोले हैं। यहीं पर पत्नी माया देवी के साथ दुकान संचालित करते थे। करीब एक साल पहले अलग-अलग माइक्रो फाइनेंस कंपनी से चार लाख रुपये कर्ज लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रकम से घरेलू जरूरते पूरी करने साथ ही घर भी बनवाए थे। चार लाख कर्ज का ब्याज बढ़ता गया। एजेंट वसूली के लिए आते थे तो अपमानिक करते थे। इससे वे परेशान हो गए थे। कभी-कभी दुकान छोड़कर चले जाते थे तो एजेंट बैठे रहते थे। एक तरफ बढ़ा रहा था कर्ज तो दूसरी ओर एजेंटों के दबाव से तनाव में आ गए थे।
इससे वे बीते एक सप्ताह से अधिक परेशान नजर आ रहे थे। रविवार को भाेर में घर से निकले थे। दुकान पहुंचे, यहां छत की कुंडी में तार का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए। करीब आठ बजे इसकी जानकारी घर के लोगों को हुई।

इतने में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ली। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कर्ज से परेशान होने के कारण वह तनाव में था। इससे परेशान होकर आत्महत्या कर लिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed