{"_id":"5f09f6e18ebc3e639315fd89","slug":"a-men-drowned-in-the-river-maharajganj-news-gkp3578167195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
नहाते समय नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
नौतनवां (महराजगंज)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव सूर्यपुरा के पास रोहिन नदी में शनिवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश करने में जुटे हैं, लेकिन नदी में बाढ़ आने से उसका पता नहीं लग पाया।
परसा मलिक थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी राम प्रवेश पासवान (22) शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने मित्रों के साथ रोहिन नदी में नहाने गया था। वह जींस और शर्ट पहनकर नहाने के लिए नदी में कूदा। तैरते हुए वह नदी के बीच में पहुंच गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण बहने लगा। उसके साथी बचा नहीं पाए। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच कर नाव के सहारे व तैरकर तलाश करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। युवक की पत्नी पूजा और उसकी मां दुर्गावती का रोरोकर बुरा हाल है। परसामलिक थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
14 जून को हुई थी शादी
नौतनवां। परसा मलिक थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी राम प्रवेश पासवान की शादी बीते 14 जून को चौक थाना क्षेत्र के जगपुर की पूजा से हुई थी। शादी हुए अभी एक माह भी नहीं बीते कि पति नदी में डूब गया। युवक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
डंडा नदी में डूबे युवक की तलाश जारी
नौतनवां। थाना क्षेत्र के मुड़ीला निवासी एक किशोर शनिवार को डंडा नदी पार करते समय डूब गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण तलाश करने में जुटे हैं, लेकिन पता नहीं चल पाया। एसएसबी और पुलिस की टीम तलाश में लगी है।
मुड़ीला निवासी रामसजन यादव (15) अपने साथियों के साथ शनिवार को तीन बजे के लगभग डंडा नदी पार कर रहा था। इसी दौरान डूबने लगा। साथ के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बह गया। एसएसबी की गोताखोर टीम वोट के माध्यम से तलाश करने में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।