{"_id":"6ac40698d52eb4866c01b516","slug":"a-married-woman-resident-of-ambedkar-nagar-in-chowk-police-station-area-made-allegations-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186483-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, नाबालिग से दूसरी शादी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, नाबालिग से दूसरी शादी का आरोप
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने नाबालिग से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता पूजा भारती ने तहरीर में बताया उसका विवाह वार्ड नंबर एक निवासी रवि कुमार के साथ हुआ था। दंपती का एक पुत्र अंकित है। आरोप है कि पति, जेठ श्रीकिशुन, जेठानी कमलावती और अन्य लोग आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। बीते 26 सितंबर को वह ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि मारपीट कर घर से भगा दिया गया। घर में ताला लगाकर रविकुमार अपनी बहन के घर चला गया। रातभर इंतजार करने के बाद पीड़िता अपने पिता के घर लौट गई।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने पहली शादी की बात छिपाकर पिपरिया गुरु गोबिंद राय निवासी एक नाबालिग लड़की से शादी की और बाद में उसे कहीं भगा दिया गया। पीड़िता ने मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी रवि कुमार, श्रीकिशुन, कमलावती, संतराज, सोनमती, राजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।