{"_id":"69c6ec26719a1a2c790022ff","slug":"a-labourer-who-went-to-kushinagar-for-hawking-died-in-an-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-174195-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फेरी लगाने कुशीनगर गए मजदूर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फेरी लगाने कुशीनगर गए मजदूर की हादसे में मौत
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर शुक्रवार को फेरी लगाने के लिए कुशीनगर गया हुआ था। वहीं पर मजदूर हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। कुशीनगर पुलिस की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मजदूर के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र अंतर्गत गेड़हवा गांव के टोला बलुआ निवासी सुरेश मजदूर है। वह ठेला लेकर फेरी लगाने के लिए कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र गए था। बंजारी पट्टी के पास निर्माणाधीन रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास डायवर्जन से उसके ठेला की टक्कर हो गई। इस दौरान मजदूर सुरेश की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।