{"_id":"68839dce266ba92243083942","slug":"a-high-tech-park-will-be-built-in-nautanwa-process-is-in-full-swing-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-1015165-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा में बनेगा हाईटेक पार्क, प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा में बनेगा हाईटेक पार्क, प्रक्रिया तेज
Fri, 25 Jul 2025 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में सभी हाईटेक पार्क बनाया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को दोपहर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज भूमि चिह्नित करने के लिए नौतनवा तहसील पहुंचे।
यहां उन्होंने एसडीएम नवीन प्रसाद एवं तहसीलदार कर्ण सिंह की उपस्थिति में तहसील परिसर के दक्षिणी छोर पर खाली पड़ी भूमि को चिह्नित किया है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि लोग सुकून एवं शांतिपूर्ण माहौल में सुबह-शाम समय ताजी हवा के बीच बकरके स्वास्थ्य लाभ ले सकें, इसके लिए एक हाईटेक पार्क बनाने की तैयारी चल रही है।
इस पार्क को फव्वारा युक्त पोखरी, ओपन जिम, लाइटिंग, बेंच, पथ प्रकाश, पाथ-वे, शौचालय व पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस कर हाईटेक बनाया जाएगा। संवाद