फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A gold trader was robbed after being tracked down by teenagers; seven arrested.

Maharajganj News: किशोरों की रेकी पर हुई थी स्वर्ण कारोबारी से लूट, सात पकड़े गए

Wed, 20 May 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A gold trader was robbed after being tracked down by teenagers; seven arrested.
ढाई लाख रुपये के जेवर लूटकांड का खुलासा
विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने गला दिए लूट के जेवर
महराजगंज। पिछले 14 मई को स्वर्ण कारोबारी के साथ लूट की वारदात किशोरों की रेकी के बाद हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने चर्चित मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन बाल अपचारी हैं। पुलिस ने लूट के जेवर, चार बाइक और अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है।

जानकारी के अनुसार, 14 मई को थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया के पास बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी रंजीत सोनी पर बोतल से हमला कर उसकी बाइक और ज्वेलरी लूट ली थी। हमले में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित कर दी गई थी। पुरंदरपुर पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार को एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता सनोज वर्मा था। समीर अहमद, राजन उर्फ भोलू मौर्या और मुकेश कुमार ने भी योजना बनाने में उसकी मदद की। वारदात से पहले दो-दो किशोरों ने रंजीत सोनी की रेकी की। किशोरों ने दुकान खुलने, बंद होने और आने-जाने के समय की पूरी जानकारी आरोपियों को दी। एसपी के मुताबिक वाररात के बाद भी किशोरों ने सुबह और शाम रेकी की थी।
विज्ञापन


इधर, लूट के बाद पहचान छिपाने के लिए सनोज वर्मा ने आभूषणों को गला दिया। बाद में तय किया गया कि मामला शांत होने पर उसका बंटवारा किया जाएगा। 19 मई की रात करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मधुकपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया और तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में ले लिया। उनके कब्जे से 799 ग्राम चांदी, 1.3 ग्राम सोना, लूट की अपाचे सहित चार बाइक, कटर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र के हैं सभी आरोपी

सनोज वर्मा (20 वर्ष), ग्राम इलाहाबास, थाना कोल्हुई , समीर अहमद (21 वर्ष), ग्राम दुबौलिया, थाना बृजमनगंज, राजन उर्फ भोलू मौर्या (18 वर्ष), ग्राम मैनहवा, थाना कोल्हुई, मुकेश कुमार (19 वर्ष), ग्राम मटियहनवा, थाना बृजमनगंज के रूप में किया गया। पुलिस के मुताबिक समीर अहमद के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed