फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A gang is weaving a web of religious conversion through prayer meetings

Maharajganj News: प्रार्थना सभाओं के जरिये धर्म परिवर्तन का जाल बुन रहा गिरोह

Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A gang is weaving a web of religious conversion through prayer meetings
महराजगंज। शहर से लेकर गांव की दलित बस्तियों तक गोपनीय ढंग से प्रार्थना सभाएं कराए जाने की चर्चा है। इसमें पूरा नेटवर्क काम कर रहा है।
विज्ञापन

नेटवर्क से जुड़े लोग छोटी-छोटी जगह पर प्रार्थना सभा कर धर्म परिवर्तन का प्रयास करते रहते हैं। इससे पहले भी निचलौल क्षेत्र के कोहड़वल, रेंगहिया, मदनपुरा, बैठवलिया, करमहिया आदि जगहों पर प्रार्थना सभा का मामला सामने आ चुका है।
सूत्रों के मुताबिक प्रार्थना सभाओं में शामिल होने वाले लोगों को धन और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है। शहर से लेकर गांव तक दलित बस्तियों में काफी तेजी से यह काम चल रहा है। यहां लोगों को बहला-फुसलाकर बुलाया जाता है।
विज्ञापन

सीमावर्ती और मुसहर गांवों में लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है। निचलौल क्षेत्र के पिपराकाजी, बोदना, रेंगहिया, डोमा, मनिकापुर, बकुलडिहा सहित कई गांवों में 10 हजार से अधिक लोग हर रविवार व मंगलवार को प्रार्थना के लिए जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल की बात करें तो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र के लोग प्रार्थना सभा में गए थे तो नेपाल में हंगामा हुआ था। इसी तरह से एक बार सिसवा क्षेत्र में भी हंगामा गुजरे वक्त में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed