फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A fair was organised in the college during the semester examination, students submitted a memorandum to the DM.

Maharajganj News: सेमेस्टर परीक्षा में कॉलेज में लगा मेला, छात्रों ने डीएम को दिया ज्ञापन

Sun, 21 Dec 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A fair was organised in the college during the semester examination, students submitted a memorandum to the DM.
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जुड़े जवाहर लाल नेहरू स्मारक डिग्री कॉलेज में सेमेस्टर आधारित परीक्षा चल रही है। वहीं स्कूल प्रशासन खेल मैदान में प्रदर्शनी व मेला जैसे कार्यक्रम के लिए खेल का मैदान सौंप रहा है। इससे विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो रही है। शनिवार राजकीय अनुसूचित छात्रावास व स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने अलग-अलग गुटों में पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्र देकर इस मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की है। छात्र नेता मनीष यादव के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में विद्यार्थियों की समस्या पर प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि स्कूल के खेल मैदान का उपयोग सिर्फ खेलकूद के लिए होगा। लेकिन फिर इसे सार्वजनिक आयोजन के लिए देने की गतिविधि पर रोक नहीं लगाई जा सकी। इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। सार्वजनिक मेले में कारोबारी तेज आवाज में साउंड बजा रहे हैं। ऐसे में परीक्षा प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की है। इस अवसर पर अंकिता, ममता, साधना, संजना, विपिन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed