{"_id":"6a25d960e06806a9380203b9","slug":"a-delegation-of-ex-servicemen-met-the-president-of-the-gorkha-brigade-who-was-on-a-visit-to-nautanwa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-178787-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा दौरे पर आए गोरखा ब्रिगेड के अध्यक्ष से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा दौरे पर आए गोरखा ब्रिगेड के अध्यक्ष से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
नौतनवा। भारतीय सेना में गोरखा ब्रिगेड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान रविवार को नगर स्थित मिलिट्री कैंप के औपचारिक दौरे पर पहुंचे। यहां गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि ने उनसे मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की।
बैठक के दौरान ही गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न कागजी समस्याओं के समाधान को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। गोरखा ब्रिगेड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होते वह हमेशा किसी न किसी रूप में देश की सेवा में खुद को समर्पित किए रहते हैं।
इस दौरान जीआरडी कुनरा घाट के कमांडेंट ब्रिगेडियर एमएस बेन्स, लेफ्टिनेंट कर्नल बोलगी बेय, गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना, डमर बहादुर गुरुंग, श्याम किशोर थापा, नरेश राना, राम कुमार थापा, तुल बहादुर थापा, लील बहादुर राना, हेम बहादुर आले, मनोज थापा मौजूद रहे।