फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A car that hit a divider while trying to save a bike collided with another car, two injured.

Maharajganj News: बाइक को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार से टकराई दूसरी कार, दो घायल

Mon, 27 Apr 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A car that hit a divider while trying to save a bike collided with another car, two injured.
दोनों कारों का एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार चालक नियंत्रण खो बैठा। उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी कार आगे वाली कार से टकरा गई। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सोनौली की तरफ जा रही एक कार का चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलरिहा कला गांव के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार का चालक भी समय रहते ब्रेक नहीं लगा सका और आगे वाली कार से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एयरबैग खुलने से दोनों कार चालकों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया। पुलिस की जांच में हादसे का कारण अचानक सामने आई बाइक को बचाने के दौरान संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को रोड से हटाकर यातायात शुरू करा दिया गया है। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed