फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A bridge will be built at Jharua Ghat for Rs 305 lakh...the path to development will open.

Maharajganj News: 305 लाख से झरुआ घाट पर बनेगा पुल...खुलेगी विकास की राह

Wed, 15 Apr 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built at Jharua Ghat for Rs 305 lakh...the path to development will open.
परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग।
रोहिन नदी पर 305 लाख की लागत से सेतु निर्माण, 2025-26 में 61.04 लाख का बजट जारी
विज्ञापन

चार अन्य लघु सेतु को भी मिली मंजूरी, दर्जनों गांवों की आवागमन समस्या होगी दूर
महराजगंज। जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के झरुआ घाट पर रोहिन नदी पर का पुल निर्माण होगा। इसे प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यह क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। पुल बनने के बाद बरसात के मौसम में ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। वहीं चार अन्य लघु सेतु निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति मिली है।
राज्य योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की ओर से गोरखपुर क्षेत्र में स्वीकृत 14 लघु सेतुओं में महराजगंज जनपद को बड़ी सौगात मिली है। जिले की सबसे प्रमुख परियोजना भगवानपुर-अमहवां झरुआ घाट पर प्रस्तावित सेतु के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। झरुआ घाट पर रोहिन नदी के ऊपर बॉक्स कलवर्ट सेतु, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 305.18 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए 61.04 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में चार अन्य लघु सेतु निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति मिली है। इनमें परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग पर 94.82 लाख रुपये (18.96 लाख आवंटन), चटिया-करजहा मार्ग पर 49.36 लाख रुपये (9.87 लाख आवंटन), हनुमानगढ़ी-भिटौली मार्ग पर 66.14 लाख रुपये (13.23 लाख आवंटन) तथा सीएसएनटीएन मार्ग (किमी-6) पर 174.60 लाख रुपये (34.92 लाख आवंटन) की परियोजनाएं शामिल हैं। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
हजारों लोगों के जीवन में विकास की खुलेगी राहत
बहुतप्रतीक्षित पुल निर्माण को लेकर दिखी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। विकास खंड लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला अमहवा झलुआघाट पर प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण को लेकर अब तेजी देखने को मिल रही है। करीब 305 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सेतु न केवल क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करेगा, बल्कि दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के जीवन में विकास की नई राह भी खोलेगा।
हाल ही में संबंधित विभाग के अधिकारियों और तकनीकी टीम ने निर्माण स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मिट्टी की गुणवत्ता, जल स्तर और अन्य तकनीकी पहलुओं का गहन परीक्षण किया। वर्तमान में पुल के अभाव में ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जब नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है और लोगों को नाव या अन्य अस्थायी साधनों का सहारा लेना पड़ता है।

पुल निर्माण के बाद क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह सुगम हो जाएगा। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस परियोजना में केवल पुल ही नहीं, बल्कि लगभग 2,200 मीटर लंबी संपर्क सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। ग्राम प्रधान भगवानपुर अब्दुल ओहाब, जितेंद्र चौधरी, सुमिरन साहनी, धीरेन्द्र यादव और शब्बीर अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी।
लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर आलोक रंजन और इंजीनियर अफरोज ने भी हाल ही में स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इस पुल के निर्माण से ग्राम पंचायत रिसालपुर, भोथहा, मानिक तालाब, भगवानपुर, बसन्तपुर, रजापुर, मल्हनी फुलवरिया, अचलगढ़, नबाबी घाट, करमहवा, मठियाइदु, हरैया रधुवीर, धुसवा कला, मोहनापुर, कासीराम महादेवा, हथियागढ़, बहोरपुर और कोट कम्हरिया सहित दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग पर लघु सेतु बनने से मिलेगी सहूलियत

फरेंदा। लेजार महदेवा से परासखाड़ मार्ग पर स्थित कलान पर 94.82 लाख की स्वीकृति मिलने के बाद लोगाें में खुशी है। इस मार्ग पर जर्जर पुल का निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगाें के लिए यह मुख्य मार्ग होने के कारण पुल भी बेहद महत्वपूर्ण है। फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा परासखाड़ मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। मार्ग पर कलान नाला पर वर्षों पूर्व बना पुल काफी जर्जर हालत में है। पुल के अगल-बगल बनी रेलिंग भी टूट गई है। जिस पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से परासखाड़, धुनआडीह, पिपरा, महुअवां उर्फ महुई, पिपरा तहसीलदार,सपही, सहित भैया फरेंदा, महदेवा के राहगीर भी इस मार्ग से होकर गुजरते है। पुल का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed