फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A better environment has been created for companies to invest in the state: Pankaj

प्रदेश में कंपनियों के निवेश के लिए बेहतर माहौल बना : पंकज

Mon, 26 Feb 2024 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Feb 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
A better environment has been created for companies to invest in the state: Pankaj
फरेंदा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों व अन्य युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सोमवार को परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले के दौरान हेल्थ केयर, एचएन रिलांयस हास्पिटल मुंबई, साइन स्टैंडर्ड दिल्ली, इमोहा सहित अनेक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं से करीब 4800 युवाओं ने मेले में भाग लिया, जिसमें 25 युवाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। युवा रोजगार देने वाले बनें जिसकें लिए सरकार प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल बना हैं पहले कंपनियां निवेश करने से कतराती थी। अब निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। टैंक्स कानून में संशोधन एक देश एक टैंक्स की व्यवस्था से कंपनियां निवेश में आगे आ रही हैं। मुद्रा लोन के माध्यम से युवाओं को स्वालंबी बनाया जा रहा हैं। प्रबंधक व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि युवा तकनिकी व रोजगार परक शिक्षा ग्रहण कर आत्म निर्भर बन रहे हैं। उनका पलायन अब नही हो रहा हैं। वह रोजगार के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। इस दौरान राजेश जायचसवाल, एसडीएम नवीन कुमार, प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय, अरविंद मिश्रा, मधुर सिंह व अरूण सिंह राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed