फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   152 गांवों में चुने जाएंगे नए प्रधान

152 गांवों में चुने जाएंगे नए प्रधान

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शासन के निर्देश पर एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों के गठन के लिए जिला प्रशासन ने मुहर लगा दी है। जिसके तहत अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 152 नए गांवों का गठन होगा। इन गांवों में नए प्रधान चुने जाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिसीमन के पूर्व अगस्त महीने में शासन की ओर से निर्देश भेजा गया कि एक हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों का गठन किया जाए। जिसके तहत 25 अगस्त से 15 सितंबर तक गांवों से आवेदन मांगे गए। इस दौरान 207 आवेदन अलग गांव के लिए आए। जिनकी छंटनी के बाद 186 सही पाए गए। जिनमें से मानक के अनुरूप 152 नए गांव पाए गए। इसके लिए बीडीओ व एडीओ पंचायत ने सर्वे कर जांच की थी। जिनकी ब्लॉक वार सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर नए गांवों के नाम चिन्हित किए गए हैं। एक हजार से अधिक की आबादी वाले उन गांवों का गठन होगा। जो कि मानक के अनुरूप पाए गए हैं। शासन के तय मानक के अनुसार इनका नाम ब्लाकवार जारी किया गया है। जिले में पहले के 777 गांवों व नए गांवों को जोड़कर अब कुल गांवों की संख्या 929 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश सिंह, सीडीओ

------------
इन नए गांवों का होगा गठन

लक्ष्मीपुर बरगदवा मधुबनी, चैनपुर, पिपरा सोहट, अचलगढ़ समेत 18 गांव

नौतनवां महुअवां, लोधसी, आराजी महुअवां, सिहोरवां समेत 21 गांव

परतावल रामपुर उपाध्याय, माधोपुर, महदेवा उर्फ बलुआभार समेत सात गांव

पनियरा कनैला, चंदनचाफी, चुनवटिया,रजौड़ा कला समेत नौ गांव

मिठौरा बड़हरा वैद्य,मठिया,पड़रीखुर्द, बेलवां खुर्द समेत 10 गांव।

धानी झांगपार व चौका

घुघली गोड़धोवा,अमसहा,मठिया,परसिया समेत 11 गांव

निचलौल बाली, सिधावें, कड़जा, अमड़ी समेत 27 गांव

सदर पकड़ी खुर्द, बेइलिया, बड़हरा राजा समेत नौ गांव

सिसवा भुजौली, अहिरौली, परसिया, सुगौली समेत 11 गांव

बृजमनगंज विश्रामपुर, बभनी बुजुर्ग, चंदनपुर समेत 14 गांव

फरेंदा रूनुआ, मुजहना, मधवापुर, झावाकोट समेत 13 गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed