फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बालिका की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

बालिका की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2013 05:42 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 02 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/बृजमनगंज। मैनहिया में 15 दिन पहले हुई बालिका की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी के गांव का रहने वाला है। हत्या से पहले उसने बालिका के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृजमनगंज पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका की हत्या में शामिल आरोपी गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के पास खड़ा है। वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष नीतीश श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मायाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन सीता यादव अपने दरवाजे पर खेल रही थी। वह उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर एक झोपड़ी में ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। जब वह बेहोश हो गई तो मरा समझकर छिपा दिया। रात में गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में ले गया। उस समय तक सीता बेहोश थी। उसे पानी में डालकर भारी चीज से दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। चार दिन बाद लाश बाहर पानी में उतराती दिखाई दी।
विज्ञापन

क्या था मामला
बृजमनगंज क्षेत्र के करमहा के टोला मैनहिया निवासी सीता यादव 17 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन दोपहर घर वालों से यह कहकर निकली कि वह कुछ देर बाद वापस आ जाएगी लेकिन नहीं लौटी। 22 नवंबर को उसकी अर्धनग्न लाश गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में मिली। पुलिस ने दो दिन बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद रेप की धारा बढ़ा दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टीदारों को फंसाने के लिए रचा कुचक्र
सीता के पिता प्रेमचंद्र व मायाराम अच्छे दोस्त थे। मायाराम का उसके पट्टीदार संतबली से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। संतबली को फंसाने के लिए वह यह कुचक्र रचा। घटना के बाद से ही मायाराम प्रेमचंद्र पर दबाव बनाने लगा कि वह पुलिस को संतबली का नाम बताए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed