{"_id":"69-73587","slug":"Maharajganj-73587-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की
Maharajganj
Updated Thu, 03 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
परतावल। पिता को डांटना बेटी को इतना नागवार लगा कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
श्यामदेउरवां क्षेत्र के मंगलपुर निवासी प्रीति (19) बुधवार को अपराह्न तीन बजे घर पर थी। उसी समय उसके पिता ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। डांटना प्रीति को इतना नागवार लगा कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घर वालों को जानकारी हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। घर वालों ने आनन-फानन में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।