फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   इंद्रासन अध्यक्ष और वाहिद अली महामंत्री बने

इंद्रासन अध्यक्ष और वाहिद अली महामंत्री बने

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम बुधवार को आ गया। अध्यक्ष पद पर इंद्रासन सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव को हराकर जीत हासिल की। महामंत्री पद का सेहरा वाहिद अली के सिर बंधा।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की गहमागहमी कई दिनों से थी। मतदान के बाद बुधवार को मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इंद्रासन सिंह को 171 मत मिले। वहीं नरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव को 126, अरुण पांडेय को 122 और चन्द्रभान शुक्ल को नौ मतों से संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध मिला। महामंत्री पद पर कांटे के टक्कर में वाहिद अली ने आठ मतों से जीत हासिल की। उन्हें 133 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरेन्द्र कुमार मिश्र को 125 मत मिले। जनार्दन पटेल को 33, विजयनारायण सिंह को 62 और हमीदुल्लाह को 85 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर राघवेन्द्र त्रिपाठी ने 200 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं सुवनेश पटेल को 196 और यशवंत को नौ मत मिले। छह मत अवैध पाए गए। संयुक्त प्रकाशन मंत्री के चुनाव में अखिलेश त्रिपाठी ने बाजी मार ली। उन्हें 203 मत मिले। वहीं शिवशंकर गुप्त को 200 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन में दिनेश गुप्त 250 मत पाकर विजयी रहे। वहीं सरफुद्दीन मंसूरी को 174 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए जैनेन्द्र कुमार मिश्र, नित्यानन्द पांडेय, रामनिवास गुप्त, सदानंद दास, रमाशंकर दास पटेल, हीरालाल चौरसिया चुने गए। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए जिशान अख्तर, दीनानाथ साहनी, नीरज कुमार तिवारी, बेचन सविता, सुरेन्द्र सिंह, हरिश्चंद्र पाल चुने गए। इस चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौरसिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामराज चौधरी और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय विनोद कुमार त्रिपाठी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नए अध्यक्ष का कहना है कि वे अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed