{"_id":"69-57194","slug":"Maharajganj-57194-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
Maharajganj
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजमनगंज। 24 बोटा लकड़ी मामले को लेकर थानेदार के निलंबन पर अड़े सांसद हर्षवर्धन ने रविवार को रेलवे स्टेशन रोड पर सभा का आयोजन किया। इसमें उन्होंने कहा कि आरोपी एसओ को बचाने के लिए पुलिस खेल कर रही है। अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो एसपी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि एसओ ने अवैध तरीके से साखू और सागौन की 24 बोटा लकड़ी थाने पर रखी थी। सांसद ने इसकी सूचना डीआईजी को दी तो उन्होंने एसपी को कार्रवाई करने के लिए कहा। इसी दौरान लकड़ी बरामदगी जीडी पर चढ़ा दी गई। पुलिस ने कहानी गढ़ी कि कोमल चौराहे पर रहने वाले सिपाही को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पौह नाले के वनगढ़िया तस्करी की लकड़ी है। उसे पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने कहा कि वहां से पुलिस दो घंटे में लकड़ी थाने कैसे ले आई। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस झूठ बोल रही है।
सांसद ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर लोग चिल्लाते हैं। उसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया जाता है। लेकिन इस सरकार के आने के बाद आम जनता की आमदनी बढ़ जाती है। 50 रुपये की दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया। महंगाई तो है लेकिन कोई भूख से नहीं मर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल ऐसा नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार न हो।
विज्ञापन
कार्यक्र्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने किया। जनसभा को रामप्रकाश गुप्ता, सच्चिदानन्द सिंह, गोपाल शाही, सिन्हें सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।
ज्ञात हो कि शनिवार को कार्रवाई को लेकर सांसद ने बृजमनगंज थाने का घेराव किया था। वह समर्थकों के साथ वहां रात डेढ़ बजे तक जमे रहे।