{"_id":"69-57190","slug":"Maharajganj-57190-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मारपीट सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मारपीट सात घायल
Maharajganj
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हुई। खरहरवा में पुराने विवाद को लेकर रविवार सुबह हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार की हालत नाजुक है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा निवासी हमीद (60), हकीकुउल्लाह (24), अतीउल्ला (28) और सईदुनिशा (55) तथा दूसरे पक्ष के चिनक (55), गुड्डु (18) व साधना (20) के बीच पुराने विवाद को लेकर रविवार सुबह विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। इससे एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सभी को नजदीक ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हमीद, हकीउल्लाह, अतीउल्ला और सईदुनिशा की हालत गंभीर है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। बताया जाता है कि राशन कार्ड के सत्यापन के दौरान तीन दिन पहले हकीउल्लाह को कुछ लोगों ने मार दिया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया था। यही झगड़े का कारण बना।
इस संबंध में एसओ चंद्रेश यादव का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।