फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मिट्टी का ताजिया बना आकर्षण का केन्द्र

मिट्टी का ताजिया बना आकर्षण का केन्द्र

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुरन्दरपुर। मोहर्रम के मौके पर परसोहिया गांव में मिट्टी का ताजिया बनाया गया है। उसकी कारीगरी पूरे जिले में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। देखने के लिए दूरदराज के लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के नियामत अली ने मिट्टी का ताजिया बनवाया है। कारीगरों ने 21 फुट ऊंचा और 15 फुट वृत्ताकार ताजिया तैयार किया है। उसे बनाने में 22 दिन का समय लगा है। लागत 20 हजार रुपये आई है। नियामत अली ने बताया कि उनके पूर्वज पहले से ही ऐसे ताजिए का निर्माण करते चले आ रहे हैं। पिता का साया उठने के बाद उसकी जिम्मेदारी वह निभा रहे हैं। उसे मदीना शरीफ के नक्शे पर बनाया गया है। उनका कहना है कि पूर्वांचल में ऐसा ताजिया नहीं बना है। जो भी इस ताजिए के बारे में सुन रहा है, देखने के लिए पहुंच रहा है। लोग मिट्टी से बनी इस कला की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed