{"_id":"69-100109","slug":"Maharajganj-100109-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, आठ घायल
Maharajganj
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। ठंड के साथ कोहरे ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में जहां एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी आफिज इंसाफ अली (58), बुधवार की सुबह 7.30 बजे ट्यूशन पढ़ाने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह कम्हरिया चौराहे पर जैसे ही पहुंचे, घने कोहरे के कारण दूसरी ओर से आ रही ट्रक नहीं देख सके और उसमें घुस गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भर्ती कराया गया। जहां उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय कैम्पिरयगंज के पास उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पुत्र अबुकर के तहरीर पर पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, अन्य घटनाएं भी फरेंदा क्षेत्र में हुई। क्षेत्र के हरमंदिर खुर्द निवासी रामकृपाल चौधरी व प्रेम गुप्ता बुधवार की सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों बाजार डीह के पास पहुंचे थे कि एक चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं महराजगंज निवासी राममनोहर यादव व संजीव गुप्त अध्यापक हैं। बुधवार को दोनों बाइक से बेलहवियां ज्वाइन करने जा रहे थे। वे पुरन्दरपुर के रानीपुर के पास पहुंचे थे कि एक वाहन से टक्कर हो गई। राममनोहर की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में कोल्हुई के लौकहिवा निवासी शिवसरन यादव, मथुरानगर निवासी ओंकारनाथ दुबे व दशरथ यादव कैम्पियरगंज से बाइक से फरेंदा की ओर आ रहे थे। वे जंगल में एलबीएस कॉलेज के सामने पहुंचे थे कि एक वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वे घायल हो गए। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पृथ्वीपालगढ़ निवासी राज बुधवार की सुबह बाइक में पेट्रोल भराने के लिए जा रहा था। वह एमपी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि घने कोहरे के कारण सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को देख नहीं पाया और उससे टक्कर हो गई। जिससे अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। उधर,़ पनियरा के भगता चौराहे पर टैंपो की टक्कर से एक बालिका घायल हो गई। कैम्पियरगंज क्षेत्र की भौराबारी निवासी छ: वर्षीय सकिरुन बुधवार को पनियरा क्षेत्र के भगता चौराहे पर टैंपो से उतर रही थी, तभी एक गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। एक अन्य घटना फरेंदा क्षेत्र में हुई। संतकबीरनगर जिले के सेमरियहवां निवासी ऊषा बुधवार को अपने पति के साथ लेहड़ा मंदिर का दर्शन करने के लिए आई थी। पति के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। वह जंगल में पहुंची थीं कि बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उनको गंभीर चोट लग गई। उन्हें बनकटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
इनसेट
शीतलहर के चलते स्कूल बंद कराने की मांग
महराजगंज। नगर के जीएसबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के के जिलाध्यक्ष त्रियुगी नारायण त्रिपाठी ने शीतलहर को देखते हुए इंटर तक के विद्यालयों को बंद कराने की मांग डीएम से की है। इनका कहना है कि भीषण ठंड व शीतलहर के कारण बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए विद्यालय बंद कराया जाए अथवा विद्यालयों के समय चक्र को सुबह 8:30 बजे से 2:30 बजे के स्थान पर प्रात: 10 बजे से शाम चार बजे कराया जाए।