फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   961 couples will be united in a mass marriage; the date will be announced soon.

Maharajganj News: सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के होंगे 961 जोड़े, जल्द घोषित की जाएगी तिथि

Fri, 01 May 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
961 couples will be united in a mass marriage; the date will be announced soon.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद को शासन द्वारा 961 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरे प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत कुल 76,532 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। जिले में यह लक्ष्य 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी के प्रतिशत के आधार पर तय किया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि लक्ष्य प्राप्त करने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही विवाह कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगभग 9 करोड़ 61 लाख रुपये का बजट शासन से प्राप्त होना बाकी है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी जोड़े को कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें लाभार्थी की लड़की के बैंक खाते में सीधे 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से जमा किए जाते हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपये की सामग्री दी जाती है, जिसमें 24 विभिन्न आइटम शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, पैंट-शर्ट, फेटा, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, डिनर सेट, कुकर, कढ़ाई, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, फैन, कूलर केज, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर, कंबल, गद्दा, तकिया, चूड़ी, कंगन आदि शामिल हैं। साथ ही 15 हजार रुपये बरातियों के भोजन और शादी समारोह के अन्य खर्चों के लिए दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थी परिवारों को आवेदन सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन करना होता है। आवेदन के समय आवश्यक कागजात में आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, लड़की का बैंक खाता विवरण, वर-वधू दोनों की फोटो तथा आधार कार्ड की कॉपी शामिल करनी पड़ती है। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को आर्थिक बोझ से मुक्त करना और सामूहिक रूप से सरल व सम्मानजनक तरीके से विवाह सम्पन्न कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed