{"_id":"5c6306d8bdec2209fa31e552","slug":"91549993688-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी
Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime with woman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शराब पीकर पत्नी से मारपीट के मामले अधिक आ रहे हैं। आशा ज्योति केंद्र महिला हेल्प लाइन नंबर 181 में अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो इसमें घरेलू हिंसा के मामले अधिक हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 186 मामले आए। यह सभी निस्तारित हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक घरेलू हिंसा के 120 मामले थे। कुछ तो ऐसे मामले हैं कि पति पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल भी दे रहा है। कुछ मामले में शराब पीकर मारने-पीटने का मामला आया है। महिलाएं परेशान होकर पुलिस के अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दर्ज करा रही हैं।
मौके पर काउंसलिंग टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल करती है तो पति के शराब पीकर मारने-पीटने का मामला सामने आता है। आशा ज्योति केंद्र 181 महिला हेल्प लाइन नंबर की काउंसलर अमिता पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 तक कुल 186 मामले विभाग में दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे अधिक 120 मामले घरेलू हिंसा के रहे। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के 4, दुष्कर्म के 4, मानव तस्करी के 13, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के 2, प्रेम-प्रसंग के 2, अपहरण के 2, जमीन विवाद के 3, लापता महिला को घर भेजने के 13, छेड़छाड़ के 2 और अन्य मामले 12 आए हैं। जिस पर टीम ने काउंसलिंग कर मामले का निस्तारण कराया है।
काउंसलर शिल्पी जायसवाल ने बताया कि इन मामलों में घरेलू हिंसा के अधिक मामले हैं। उन्होंने बताया कि पनियरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की कि उसके पति व ससुराल के लोग मारपीटकर घर से निकाल दिए हैं। उसके बच्चों को अपने पास रख लिए हैं। इस मामले में टीम द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। वहीं कोठीभार थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति पर शराब पीकर उत्पीडन करने का आरोप लगाया है। सोनौली थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा शराब पीकर मारने-पीटने व घर से निकालने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एक महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया है। वह अपनी बच्ची के साथ एक मंदिर में रहती है। इसकी शिकायत मिली तो कांउलिंग की गई, लेकिन उसके पति द्वारा पत्नी को बार-बार घर से पीटकर भगा दिया जाता है। जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि आशा ज्योति केंद्र महिला हेल्प लाइन से जुडे़ काउंसलर जिले में बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं, जो सूचना अपडेट होती है, उसपर तुरंत काउंसिलिंग की जाती है।