{"_id":"5bb8ed81867a55686c07c356","slug":"91538846081-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप
maharajganj
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते राष्ट्रवादी कांग्रेस पर्टी के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाया भी है।
संगठन के जिलाध्यक्ष जानकी चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में शहरी व ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के धांधली की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराई जाए। आरोप लगाया कि नौतनवां ब्लॉक के एक ग्राम सचिव आवास व शौचालय निर्माण के लिए धन उगाही कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में पारदर्शिता के आधार पर शौचालय वितरित किया जाए, जिससे सभी गरीब परिवार को शौचालय की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले में कई दिव्यांग ऐसे हैं जिसके पास आवास नहीं है। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभी गुरचिहां के रास्ते कंहरिया बुजुर्ग होते हुए जो नगर सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा है, उसका मुआवजा नए दर से दिया जाए। इस दौरान रमेश दीक्षित, सतीश कुमार चतुर्वेदी, कुलदीप, कुंदन, आयुष यादव, संतोष कुमार वर्मा, अनूप मिश्र, शकुंतला देवी, रत्नेश मिश्रा, शमशाद खान आदि मौजूद रहे।