{"_id":"5afb1fc04f1c1be6408b5911","slug":"91526407104-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी गृह में बंदियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी गृह में बंदियों ने किया हंगामा
Updated Tue, 15 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय दिवानी न्यायालय में बंदियों को पेशी पर लाया गया। यहां बंदीगृह में सभी बंदियों को रखा गया था। अचानक मामला गर्म हो गया। बंदी हो हल्ला करने लगे। बंदी अपनी जिद पर अड़ गए कि पेशी पर नहीं जाएंगे। बाद में किसी तरह मामला सुलझा और बंदियों ने हंगामा करना बंद कर दिया। सुरक्षा कर्मी सख्ती बरत रहे थे जिससे बंदियों को गुस्सा आ गया।
चर्चा है कि बंदी गृह में मिलने के दौरान बंदियों के परिजन उन्हें खाने के लिए कुछ दे रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति बंदी को पानी की बोतल दे दी। सुरक्षा कर्मी को शक हुआ तो उसने बोतल की जांच किया। बोतल का ढक्कन खोलने पर शराब की गंध आई। इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने बोतल को फेंक दिया। यही बात बंदी को नागवार लगी। थोड़ी देर में सभी बंदी हंगामा करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे शांत कराया तो जिद कर बैठे कि पेशी पर अंदर नहीं आएंगे। उसकी हाजिरी वहीं बंदीगृह में करा दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि नियम कानून के दायरे में ही बंदियों से मुलाकात संभव है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आरके मणि ने बताया कि बंदियों को हंगामा करने की जानकारी हुई थी। उन्हे समझाबुझाकर शांत करा दिया गया। मुलाकात के दौरान किसी ने बंदी को पानी का बोतल दिया था। उसमें शराब जैसी गंध आने पर सुरक्षाकर्मियों ने सख्ती बरती को हंगामा करने लगे।
विज्ञापन