फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   9 from mahrajganj in state list

Maharajganj News: प्रदेश की टॉप टेन सूची में नौ मेधावियों ने स्थान बना किया गौरवान्वित

Wed, 26 Apr 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
9 from mahrajganj in state list
सिसवां के आरपीआईसी कालेज में यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद खुशी का इजहार करती छात्राएं।संवाद
हाईस्कूल में छह मेधावियों ने तो इंटर में तीन विद्यार्थियों ने लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित किए गए टाॅप टेन परिणाम के मुताबिक जिले के नौ विद्यार्थियों ने प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है।
बोर्ड की ओर से घोषित किए गए हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम के मुताबिक प्रदेश की हाईस्कूल की टाॅप टेन सूची में 179 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर लेेेहड़ा की अनामिका, रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल की दिव्या विश्वकर्मा व रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार के अभय नारायण ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है। रामप्यारे इंटर कॉलेज की छात्रा सामिया परवीन ने नौवां व पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहड़ा की छात्रा अराधना व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज महराजगंज के छात्र आशुतोष पटेल ने संयुुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 253 विद्यार्थियों ने प्रदेश की टाॅप टेन सूची में स्थान बनाया है। इसमें पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज की छात्रा सोनिया गुप्ता ने छठवां, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कसमरिया के छात्र विनय कुमार वर्मा ने सातवां व राम प्यारे इंटर कॉलेज की छात्रा तान्या शाही ने नौवां स्थान प्राप्त करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रदेश की टाॅप टेन सूची में नौ विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी प्रेरित होकर भविष्य में अच्छा परिणाम देंगे।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed