{"_id":"6298ffcf1d25654403564ae2","slug":"9-anganbadi-workers-found-absent-maharajganj-news-gkp439045949","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। बाल विकास परियोजना अधिकारी मिठौरा मनोज शुक्ला ने बृहस्पतिवार को पतरेंगवा, सेमरा, भगवानपुर भूलना स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम सभा पतरेंगवा आंगनबाड़ी केंद्र अरनहवा, सुकाऊ टोला का निरीक्षण किया जिसमें नीरज पटेल, शांति, चन्द्रकला, नीतू पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका अनुपस्थित मिली। दो आंगनबाड़ी दुर्गावती, सरिता उपस्थित मिली। ग्राम सभा भगवानपुर उर्फ भूलना आंगनबाड़ी केंद्र में ममता शर्मा, बबिता पटेल, संगीता पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। सहायिका मेवाती उपस्थित मिली। ग्राम सभा सेमरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुमन लता, ललिता आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका अनुपस्थित मिली।
बाल विकास परियोजना अधिकारी मिठौरा मनोज शुक्ला ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण ट्रैक्टर एप फीडिंग, अति कुपोषित बच्चों का संवर्धन, आरइडी के अंतर्गत अधूरे भवनों के निरीक्षण के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अनुपस्थित आंगनबाड़ी, सहायिका का मानदेय रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद