फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8.90 lakh seized from gangster's accounts

Maharajganj News: गैंगस्टर के खातों से जब्त किए गए 8.90 लाख रुपये

Tue, 28 Jul 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
8.90 lakh seized from gangster's accounts
आरोपी के विभिन्न खातों से जब्त की गई राशि, 20 जुलाई 2026 को डीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

ठूठीबारी। महाराजगंज पुलिस और प्रशासन ने ठूठीबारी थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी के विभिन्न बैंक खातों में जमा 8.90 लाख रुपये से अधिक की धनराशि कुर्क की है। कार्रवाई के बाद से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। आरोपी की पहचान माधवनगर तर्कहिया निवासी मुक्तिनाथ गुप्ता पुत्र चुन्नी प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण और संबंधित थानाध्यक्षों व विवेचक की प्रभावी पैरवी के बाद अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

मामले में प्रभावी पैरवी के आधार पर जिलाधिकारी ने 20 जुलाई 2026 को वित्तीय संपत्ति की जब्ती का आदेश पारित किया था। इसके अनुपालन में पुलिस प्रशासन ने आरोपी के बैंक खातों में जमा कुल 8.90 लाख की राशि कुर्क कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्क की गई धनराशि और संबंधित खातों के पारदर्शी प्रबंधन तथा उचित देखरेख के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर लीड बैंक मैनेजर, महराजगंज को रिसीवर (प्रशासक) नियुक्त किया गया है।

वर्जन
अवैध और आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मुक्तिनाथ गुप्ता के विभिन्न बैंक खातों में जमा 8.90 लाख से अधिक की धनराशि कुर्क की गई है।
- रविंद्र कुमार सिंह, निचलौल क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed