{"_id":"65cb8b042d31a946dc05f395","slug":"839-students-left-madrasa-board-exam-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115739-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 839 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 839 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Tue, 13 Feb 2024 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 Feb 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ बोर्ड के मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। इसमें 4137 पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने बोर्ड का फॉर्म भरा था। पहले दिन 3298 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दोनों पालियो में कुल 839 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
जनपद में परीक्षा के लिए कुल 13 सेंटर बनाए गए हैं। मुंशी/मौलवी की परीक्षा में कुल छात्र छात्राओं की संख्या 2228, जिसमें 1643 ने परीक्षा दी, जबकि 585 अनुपस्थित रहे। दोपहर की पाली में पंजीकृत छात्र छात्रों की कुल संख्या 1706 थी। इसमें आलीम की परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 625 थी, जिसमें 567 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, 58 अनुपस्थित रहे। कामिल की परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 850, जिसमें 791 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, 59 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित पाए गए। फाजिल की परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 249 थी जिसमें 239 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल संचालित करने के लिए आठ सेक्टर में 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, और चार सचल दल की तैनाती की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने कहा कि मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।