फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   83 health centers incomplete due to negligence of the executing agency

Maharajganj News: कार्यदायी संस्था की लापरवाही से 83 आरोग्य केंद्र अधूरे

Tue, 02 Jan 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
83 health centers incomplete due to negligence of the executing agency
महराजगंज। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 201 आरोग्य केंद्र खोले जाने है। अधिकारियों व कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण इनका निर्माण पूरा नहीं हो सका। वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक कुल 201 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निमार्ण होना था। प्रत्येक केंद्रों पर करीब 20-25 गांव की जिम्मेदारी है। पर, अभी भी 83 सेंटर अधूरे हैं। सेंटर पूरे नहीं होने के कारण साधारण इलाज के लिए लोगों को दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले में 30 आरोग्य भवन बनाकर कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया। इसके बाद निर्माण की गति धीमी होती चली गई। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 67 में 59 भवन हैंडओवर किया गया। 2020-21 में 56 में महज 35 भवन हैंडओवर हो सका। इसी प्रकार 2021-22 में 42 भवन में एक भी भवन नहीं बना है। दूसरे चरण में मिले छह भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्ष 2019-20 में आठ, वर्ष 2020-21 में 21, वर्ष 2021-22 में 42 भवन अधूरा है। पनियरा क्षेत्र के रामचयन ने बताया कि आरोग्य केंद्र बनकर तैयार हो जाने के बाद घर के नजदीक ही सुविधा मिल जाती, लेकिन अधिकारियों व संस्था की लापरवाही के कारण लोग सुविधा से वंचित हैं। घुघली बुजुर्ग उपेंद्र ने बताया कि अधूरे सेंटर के निर्माण के लिए तेजी नहीं दिख रही है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन



हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलती हैं ये सुविधाएं
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण पूर्ण होने के बाद मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, कैंसर, गैर संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, योगा और एक्सरसाइज, काउंसिलिंग, स्कूल हेल्थ एजुकेशन, आपात कालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लाॅकवार 198 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विभाग की ओर से तैनात किया गया है। इसमें 133 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूर्व से तैनात हुए हैं। 65 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हाल में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधूरे सेंटरों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संचालित आरोग्य केंद्रों पर बेहतर सुविधा लोगों को मिल रही है।
-डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed