{"_id":"66a57551343035665c0fc174","slug":"806-applications-sent-to-the-government-for-skill-development-training-maharajganj-news-c-206-1-go11002-127725-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए शासन को भेजे गए 806 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए शासन को भेजे गए 806 आवेदन
Sun, 28 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए प्राप्त 806 आवेदन को सत्यापन के लिए शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से आवेदन के सत्यापन के बाद विभाग प्रशिक्षुओं को 18 ट्रेड में प्रशिक्षण देगा। जनपद में पहले से विभिन्न ट्रेडों में काम कर रहे लोगों को छह दिन में 40 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं को हर दिन 500 रुपया प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग को जनपद में 1500 लोगों को 18 ट्रेड में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए बड़ी संख्या में विभाग को ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। इसमें से विभाग ने आवेदन का अपने स्तर से सत्यापन कर 806 आवेदन शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्रमिकों और कामगारों को नौकरी खोजने और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण के बाद सरकार लोन देगी।
विज्ञापन
जिला कौशल प्रबंधक अरविंद पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद 806 आवेदन पत्र को शासन का भेजा गया है। शासन से सत्यापन के बाद प्राप्त आवेदकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।