{"_id":"6570cabdd719c464760f134a","slug":"800-youth-came-to-employment-fair-300-selected-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11079-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोजगार मेले में आए 800 युवा, 300 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोजगार मेले में आए 800 युवा, 300 का चयन
Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। देश की प्रतिष्ठित कंपनी एयर इंडिया की ओर से बुधवार को निचलौल के सरस्वती देवी महाविद्यालय में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन 800 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें से 300 का चयन किया गया।
हैदराबाद व बेंगलुरू के एयरपोर्ट पर कार्य करने के लिए ग्राउंट हैंडलिंग रैंप सहायक पद के लिए 370 व एयरपोर्ट के अंदर वाहन चलाने के लिए 80 वाहन चालकों का कंपनी में सीधी भर्ती की जानी है। सूचना पर कुल 800 युवा वहां पहुंचे थे, जिसमें से 300 को चयनित किया गया। कंपनी से जुड़े पंकज जायसवाल ने बताया कि 18 से 35 वर्ष के हाईस्कूल पास लोगों का मौके पर चयन किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को पासपोर्ट बनाने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। मेला बृहस्पतिवार को भी चलेगा। उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि इस भर्ती के बाद कंपनी की ओर से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी भर्ती शुरू करने का कार्य होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईटीआई के प्रधानाचार्य मसूद इशरत, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, सरस्वती देवी महाविद्यालय के पवन दूबे मौजूद रहे।