फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   75399 workers data poaded on the portal

75399 प्रवासी मजदूरों का डाटा राहत पोर्टल पर फीड

Mon, 01 Jun 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
75399 workers data poaded on the portal
75,399 प्रवासी मजदूरों का डाटा राहत पोर्टल पर फीड
विज्ञापन

महराजगंज। प्रवासी मजदूरों को सुविधाजनक तरीके से राहत किट व सहायता राशि मुहैया कराने के लिए 75,399 लोगों का ब्लॉकवार डाटा खंड विकास अधिकारियों को भेज दिया गया है।
फरेंदा स्थित स्क्रीनिंग स्थल पर आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों का डाटा फीडिंग का कार्य मुख्यालय, आईटीएम आदि में कराया जा रहा है। 30 मई तक कुल 75,399 प्रवासी मजदूरों का डाटा राहत पोर्टल पर फीड किया गया है, जिसकी सूची ब्लॉकवार करते हुए संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को इस उद्देश्य के साथ उपलब्ध कराया गया है कि वे उसे प्राप्त करने के उपरांत प्रवासी मजदूरों से सहायता राशि भेजे जाने से संबंधित आवश्य जानकारी एकत्र कर लें तथा उन्हें अविलंब राहत किट का वितरण भी करा दें। फीडिंग कार्य के नोडल अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि 30 मई तक कुल 75,399 प्रवासी श्रमिकों का डाटा फीड कराते हुए उन्हें राहत देने के लिए ब्लॉकों के जिम्मेदारों को भेज दिया गया है। जल्द ही उन्हें राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

फरेंदा के सर्वाधिक प्रवासी मजदूरों को मिलेगा लाभ
फीडिंग किए गए 75,399 प्रवासी मजदूरों में सर्वाधिक 10262 फरेंदा के, 8942 लक्ष्मीपुर के, 8643 सदर के, 7210 मिठौरा के, 6727 नौतनवा के, 6638 पनियरा के, 6020 निचलौल के, 5758 बृजमनगंज के, 4546 घुघली के, 4336 सिसवां के, 3251 परतावल के तथा 3066 धानी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed