{"_id":"6133a1b98ebc3e266350fb8d","slug":"7383-people-vaccinated-maharajganj-news-gkp407934858","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण ु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण ु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 7,383 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
महराजगंज। जनपद में कोरोनारोधी टीका लगवाने में दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को महिला अस्पताल में टीका लगवाने के दौरान भीड़ में धक्का- मुक्की हुई। कुछ देर बाद लोग स्वयं ही धैर्य के साथ टीका लगवाने के लिए कतारबद्ध खड़े रहे। जिले में अन्य केंद्रों पर भी टीका लगवाने में लोगों को परेशानी हुई। जिले में 7383 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल, घुघली, रतनपुर, सिसवा, फरेंदा, धानी, पनियरा, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने कहा कि केंद्रों पर काउंटर बढ़ता तो समस्या कुछ कम होती। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगवाने के लिए केंद्र पर बेहतर व्यवस्था है। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। डॉ. रामस्वरूप ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड- 19 की दूसरी डोज लगाई जाती है।
कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में शनिवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। अब तक 12428 केस सामने आ चुके हैं जिसमें सक्रिय केस 7 है। मरने वालों की संख्या 139 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12281 है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि 1463 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इन दिनों कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। संवाद