फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   72.21 percent poling .

72.21 फीसदी मतदान हुआ

Sun, 06 Dec 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sun, 06 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
 तीसरे चरण में छिटपुट घटनाओं के बीच 72.21 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत पिछले दो चुनावों से अधिक रहा। शनिवार की सुबह सात बजे से ही मिठौरा, सिसवा बाजार व निचलौल के बूथों पर मतदान शुरू हो गया। सर्द मौसम के बाद भी युवाओं का जोश देखने लायक था। युवाओं के अलावा युवतियां, महिलाएं व बुजुर्ग भी पीछे भी नहीं रहे।
विज्ञापन

सिसवा बाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बड़हरा महंत में मतदान के दौरान गांव के लोगों ने फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पहुंची पुलिस ने हंगामे को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रधान पद की प्रत्याशी आशा देवी व उनके पति राम दवन गौड़  तथा वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि महंत संकर्षण रामानुजदास के बीच फर्जी मतदान की बात को लेकर बहस हो गई। धीरे-धीरे वहां भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन

 इसी बीच किसी ने मौक़ा देख पुलिस को फोन कर
दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष  विक्रम सिंह अपने फ़ोर्स के साथ पहुंचकर भीड़ को तितर-वितर किया। वहीं, रायपुर में फर्जी मतदान करने गए अमजद अली व दिलशाद को पुलिस पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार बरोहियां में मतदान स्थल की जांच में सीओ सदर पहुंचे थे। सीओ के साथ पहुंचे सुरक्षा कर्मचारियों ने लाइन में लगे लोगों के अलावा भीड़ लगाने वालों को मतदान स्थल से दूर भगाने लगे। इसी दौरान गांव का ही धनंजय कुमार गौड़ मतदान कर वापस लौट रहा था।  आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सीओ गोपीनाथ ने उक्त युवक पर थप्पड़ छोड़ दिया। सीओ के थप्पड़ छोड़ते ही सुरक्षा कर्मियों ने उसके उपर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। युवक ने सीओ से अपना परिचय बताते हुए कहा कि वह एसएसबी का जवान है और कानून तोड़ने का कार्य नहीं करता है। मतदान करके वापस लौट रहा था। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए उसका मेडिकल चेकअप करा कर अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में मतदान स्थल पर हुड़दंग मचा रहा था। सीओ गोपीनाथ सोनी के निर्देश पर  कार्रवाई की जा     रही है।

कोट
तीसरे चरण में कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। जिले में कुल 72.21 फीसदी मतदान हुआ। एक जगह पर फर्जी वोट डालने की शिकायत मिली थी। सभी जगह शांति पूर्ण मतदान हुआ।
सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला निर्वाचन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed