{"_id":"5c6465d2bdec224a3d3fe67a","slug":"71550083538-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्याज सहित जमा धन का भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्याज सहित जमा धन का भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कंपनी के जमा कर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एक निजी कंपनी में धन जमा करने वाले जमाकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की। उन्होंने कंपनी में जमा किए गए धन को ब्याज सहित भुगतान करने की मांग की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। निवेशक ब्रजभूषण प्रसाद ने कहा कि अपनी कमाई का कुछ अंश बच्चों के पढ़ाई के अलावा लडकी के शादी आदि के लिए एक निजी कंपनी में जमा किए थे। लेकिन, वर्ष 2014 में कंपनी ने कार्य बंद कर दिया। न्यायालय की ओर से एक निर्देश दिया गया कि एक कमेटी गठित कर संबंधित कंपनी की संपत्तियों को बेचकर सभी निवेशकों के जाम पैसा छह माह के अंदर भुगतान कराया जाए। लेकिन, आजतक भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद भी भुगतान के लिए जो आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। उसमें कुछ शर्त रखीं गईं हैं। इससे करीब 80 प्रतिशत लोग भुगतान से वंचित रह जाएंगे। इस मौके पर नानक चंद्र चौरसिया, अनिल कुमार, जय प्रकाश पटेल, राजाराम पटेल, दिलीप, रामनाथ, राहुल आदि मौजूद रहे।