{"_id":"61eee9625cb2e90162534919","slug":"70-corona-positives-were-found-in-the-district-368-active-cases-maharajganj-news-gkp424813513","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 70 कोरोना पॉजिटिव मिले, 368 सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 70 कोरोना पॉजिटिव मिले, 368 सक्रिय केस
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में सोमवार को 70 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 368 हो चुकी है। केस बढ़ने के साथ ही जांच भी तेजी से की जा रही है। संक्रमितों में एक व्यक्ति केएमसी डिजिटल अस्पताल में भर्ती है। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को समय समय पर जरूरी दवाएं दी जा रही है। उन पर निगरानी समितियों के माध्यम से नजर रखी जा रही है।
जिले में अब तक कोरोना के 13,251 केस सामने आ चुके हैं। 12,741 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 271 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। मरने वालों की संख्या 142 है। अब तक कुल 10 लाख 7 हजार 366 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है।
496 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सीधे चिकित्सक से संपर्क कर जांच कराएं। लापरवाही से समस्या हो सकती है। कोरोना से बचाव के प्रति सभी को सचेत रहने की जरूरत है।