फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   7 engineers working in irrigation department

सिंचाई विभाग ः 24 का कार्य कर रहे 7 इंजीनियर

Sat, 22 Dec 2018 12:38 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 22 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
7 engineers working in irrigation department
सिंचाई विभाग ः 24 का कार्य कर रहे 7 इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सिंचाई विभाग खंड प्रथम की गाड़ी केवल सात इंजीनियर किसी तरह खींच रहे हैं। बेलदार को छोड़ कर अधिकांश पदों पर समुचित संख्या में कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। जिले में 24 इंजीनियरों के पद के सापेक्ष मात्र सात इंजीनियर तैनात हैं। ऐसे में इंजीनियरों की कमी से 1035 किमी. नहरों की समुचित निगरानी नहीं हो पा रही है। सिंचाई विभाग में कर्मियों की कमी के कारण कामकाज भी तेज गति से नहीं हो पा रहा है।  
विज्ञापन


 सिंचाई कर की भले ही वसूली नहीं होती है, लेकिन जमाबंदी हर सीजन में तैयार कराई जाती है। जिससे जमाबंदी का विवरण तैयार करने के लिए सभी खेतों की पड़ताल के साथ पर्यवेक्षण कार्य भी किए जाते हैं। इन सभी कार्यों मेें जिलेदार व सींचपाल पद पर कर्मचारियों की कमी के कारण समस्या पैदा होती है। जिले में जहां जिलेदार के छह पदों पर किसी की तैनाती नहीं हैं, वहीं सींचपाल के 67 पदों के सापेक्ष मात्र 16 ही विभाग में तैनात हैं। सिंचाई खंड प्रथम के तहत आने वाले कुल 128 नहरों की देखभाल के लिए अधिशासी अभियंता सहित कुल 24 इंजीनियरों व छह जिलेदारों के पद सृजित किए गए हैं, लेकिन खंड में पांच सहायक अभियंताओं के पद के सापेक्ष दो सहायक अभियंता तैनात हैं। इसी तरह 18 अवर अभियंता के सापेक्ष मात्र चार अवर अभियंता तैनात हैं। जिलेदार पद पर तो एक भी कर्मी की तैनाती नहीं है। इस खंड में वरिष्ठ सहायकों के कुल 16 पदों पर मात्र 9 वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक के नौ पदों पर मात्र पांच सहायक, मेठ के 23 पदों पर मात्र 13, चपरासी के 14 पदों पर मात्र 6 की तैनाती है। इसी प्रकार धावक के चार पद भी रिक्त हैं। जबकि आशुलिपि, खंडीय लेखाकार, हेडमुंशी, सेक्शन मिस्त्री के पद रिक्त चल रहे हैं। सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार का कहना है कि सीमित संसाधनों में विभाग के काम समुचित ढंग से कराए जाते हैं। स्वीकृत पदों पर अभियंताओं व अन्य पदों पर कर्मियों की तैनाती के लिए शासन स्तर से पत्र व्यवहार किया जाता रहता है। उच्चाधिकारी भी इससे अवगत हैं। फिलहाल विभाग में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। वर्तमान में जो व्यवस्था है, उसी में बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed