{"_id":"5f187f7e8ebc3e63910400a0","slug":"7-corona-positive-found-in-mahrajgang-district-maharajganj-news-gkp3591354164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले
महराजगंज। जिले में बुधवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन्हे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं 26 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 276 नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। इनके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 392 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले 110 हैं। वहीं 276 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भेजे गए नमूने की जांच रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक सात नमूने पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले लोग सदर, पंतनगर व सिसवा कस्बे के जायसवाल नगर, एक घुघुली तथा तीन सदर के निवासी हैं। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 26 कोरोना मरीज बुधवार को डिस्चार्ज हुए हैं, जिसमें 2 सदर, 2 सिसवा, एक घुघुली, 4 निचलौल, एक कैंपियरगंज, 2 बृजमनगंज, 6 धानी तथा 3 लक्ष्मीपुर के निवासी हैं।