{"_id":"6841eb396a39ab84260dd515","slug":"69-students-were-absent-on-the-first-day-of-polytechnic-entrance-exam-maharajganj-news-c-206-1-go11002-151085-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में पहले दिन 69 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में पहले दिन 69 रहे अनुपस्थित
Fri, 06 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की मानिटरिंग में बृहस्पतिवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आईटीएम चेहरी में शुरू हुई। पहले दिन 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बायोमेट्रिक जांच प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को भीतर जाने दिया गया।
परीक्षार्थी किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सके। मोबाइल फोन बायोमेट्रिक से पहले जमा कराए गए। संयुक्त पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में चेहरी आईटीएम को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 13 जून तक कंप्यूटर सिस्टम पर परीक्षार्थियों की परीक्षा बृहस्पतिवार को प्रारंभ हो गई।
तीन पालियों में कुल 432 को परीक्षा देनी थी, लेकिन सिर्फ 363 ही परीक्षा में शामिल हुए। तीनों पालियों में 144-144 परीक्षार्थियों का बैच परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
पहली पाली सुबह आठ से 10:30 तक चली। केंद्र के भीतर सुबह आठ बजे के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 120 उपस्थित तो 24 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली दोपहर 12 से 2:30 बजे तक चली जिसमें 118 उपस्थित व 26 अनुपस्थित रहे।
तीसरी पाली शाम चार बजे से 6:30 तक हुई इसमें 125 उपस्थित तो 19 अनुपस्थित रहे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना के दिनेश कुमार तीनों पालियों में डटे रहे और उनके निर्देशन में कक्ष निरीक्षकों ने भी दायित्व निर्वहन किया।