{"_id":"65ff310a3e334d313002f706","slug":"68-schools-u-dise-plus-module-not-updated-warning-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118491-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 68 विद्यालयों यू-डायस प्लस मॉड्यूल अपडेट नहीं, चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 68 विद्यालयों यू-डायस प्लस मॉड्यूल अपडेट नहीं, चेतावनी
Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
-17 मान्यता प्राप्त स्कूल एवं मदरसा का मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी, तीन दिन का दिया गया अतिरिक्त समय
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत लक्ष्मीपुर ब्लाॅक में संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त स्कूल व मदरसा के 21 प्रतिशत विद्यालय यू डायस प्लस अभी तक अपडेट नहीं किए हैं। वर्तमान सत्र खत्म होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर सुदामा ने संबंधित विद्यालय के शिक्षकों को तीन दिन में यू-डायस का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त व मदरसा के कुल 285 विद्यालय हैं। इनमें कुछ शिक्षकों की लापरवाही से लक्ष्मीपुर के 68 विद्यालयों के शिक्षक यू-डायस प्लस मॉड्यूल प्रोफाइल और फैसिलिटी, टीचर मॉड्यूल और स्टूडेंट मॉड्यूल अपडेट नहीं हैं। चार माह पहले ही विभाग द्वारा शिक्षकों से यू-डायस पर माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग सहित मदरसा संचालकों से विद्यार्थियों का विवरण सहित शिक्षकों की संख्या आदि की जानकारी मांगी गई थी। अधिकांश मान्यता प्राप्त मदरसा संचालक ने यू-डायस पोर्टल पर विवरण नहीं दिया है। यही हाल मान्यता प्राप्त विद्यालयों का भी है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने बताया कि स्कूल और टीचर प्रोफाइल को पूर्ण करने का जो समय दिया गया था वह समय बीत गया है। पुन: तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। ब्लाॅक समन्वयक शिवचरन ने बताया कि बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों द्वारा अधिकांश विद्यालय का कार्य प्रगति पर है, लेकिन मदरसों का कार्य प्रगति पर नहीं है। 17 मान्यता प्राप्त एवं मदरसा का मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी गई है। यू डायस प्लस में रूचि नहीं लेने वाले विद्यालयों को इसके पहले भी चेतावनी जारी की जा चुकी है।