फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   67 youth will start their career by joining John Deere

Maharajganj News: जान डियर से जुड़कर 67 युवा शुरू करेंगे कॅरिअर की उड़ाने

Sun, 29 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
67 youth will start their career by joining John Deere
महराजगंज। प्रसिद्ध कंपनी जान डियर ने जनपद के 67 युवाओं को अपनी कंपनी में दो पदों पर आने के लिए मौका दिया है। कंपनी ने 18600 रुपये मानदेय का ऑफर देते हुए 6 माह के लिए यह मौका उपलब्ध कराने की पेशकश की है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी महामाया आईटी पाॅलीटेक्निक के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरपी मौर्य ने देते हुए बताया कि कंपनी की ओर से सहमति पत्र प्राप्त हो गया है, जिसमें सभी चयनित युवाओं को जानकारी उपलब्ध कराने का उल्लेख किया है। महामाया आईटी पाॅलीटेक्निक में 30 नवंबर से 5 दिसंबर के मध्य उक्त कंपनी की तरफ से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न राजकीय, निजी व अन्य तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान जिनका संचालन जनपद में है वहां के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था और आनलाइन साक्षात्कार में भी भाग लिया था।
विज्ञापन

उस समय सभी प्रतिभागियों से ईमेल आईडी लिया था। कंपनी से पत्र प्राप्त हो गया है, जिसमें 67 विद्यार्थियों को चयनित किए जाने और उनके ईमेल पर ज्वाइनिंग लेटर भेज दिए जाने की जानकारी दी है। टेक्निकल ट्रेनी व अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में 6 महीने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मेगा प्लेसमेंट में पहुंचे सभी 67 प्रतिभागी इसका लाभ उठाए। कंपनी मूल मानदेय के साथ मेडिकल व अन्य देय भत्तों को भी उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। संस्थान सभी प्रतिभागियों से संपर्क कर ले जिससे वह इच्छुक होने के बाद भी वंचित न होने पाए। मेल आईडी पर ज्वाइनिंग के स्थान का जिक्र और कंपनी का आधिकारिक फोन नंबर का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed