{"_id":"66b2ade0a041c13190034694","slug":"6574-percent-voting-in-three-tier-panchayat-by-election-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128516-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 65.74 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 65.74 प्रतिशत मतदान
Wed, 07 Aug 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड मिठौरा के परसामीर मे मतदान के लिए खड़ी महिला मतदाता।
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को 65.74 प्रतिशत मतदान हुआ। सिसवां ब्लाॅक के खुड़ुरी में सर्वाधिक 76.93 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष मतदाता 1544 हैं। जिनमें से 1059 ने मतदान में हिस्सा लिया। महिला मतदाता 1321 रहीं, जिसमें से 1145 ने मताधिकार का उपयोग किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय दुबे ने बताया कि निचलौल ब्लाॅक के बहुआर खुर्द में प्रधान चुनाव में 302 पुरुष व 304 महिला वोटरों ने मतदान किया। 70.22 प्रतिशत मतदान हुआ। लक्ष्मीपुर के करमहवा बसंतपुर में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। 266 पुरुष व 326 महिला वोटर्स ने मतदान किया। धानी ब्लाॅक के बहादुरपुर में 49.8 प्रतिशत मतदान हुआ। 1364 पुरुष व 1441 महिला वोटर शामिल रहीं। मिठौरा के परसामीर में 63.12 प्रतिशत मतदान हुआ। 344 पुरुष व 397 महिला मतदाताओं ने जनप्रतिनिधि के लिए मतदान किया।
धानी प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम सभा बरगाहपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने दो बूथ पर बारिश होने के कारण मतदाताओं को कीचड़ में खड़ा होकर मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के दो ग्राम सभा में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। दोनों ग्राम सभाओं में हुआ मतदान के समय किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्राम सभा परसामीर में दो बूथों पर कुल मतदाताओं की संख्या 2766 है। जबकि दिन में एक बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ था। ग्राम सभा देऊरवा में एक बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या 1174 है। जबकि दिन में 1:30 पर 56 प्रतिशत मत पड़ चुका था। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने एक मत को सहेजा गया। बारिश होने के कारण घरों से निकलने वाले मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए ऑटो की व्यवस्था की गई थी। चुनाव अधिकारी अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ है। मिठौरा ब्लॉक के परसामीर, देउरवा में मतदान हुआ। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने दोनों मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने के लिए अपील की।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत करमहवां बसंतपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को सकुशल मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद कर दिया। लक्ष्मीपुर के करमहवां बसंतपुर कुल मतदाता 897 हैं। जिसमें से कुल मतदान-592 ने मतदान किया, जिसमें पुरुष 266 महिला 326 ने मतदान किया। कुल चार प्रत्याशी यहां मैदान में रहे।
बहुआर खुर्द में 70 फीसदी हुआ मतदान
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर खुर्द गांव के ग्राम प्रधान की कुछ महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इस सीट के लिए मंगलवार को उपचुनाव कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान पद के लिए 70.22 फीसदी मतदान हुआ। पुलिस और प्रशासन के कड़े पहरे में प्राथमिक विद्यालय पर सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हो गया था। मतदान करने के लिए बूथ पर लंबी कतार में घंटों इंतजार भी करना पड़ा। चुनाव ड्यूटी में लगे खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया की बहुआर खुर्द गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए उम्मीदवार के रुप में अर्जुन कुशवाहा, श्याम सुंदर गुप्ता, सतपाल, हारून, बिंदु देवी मैदान में रही। वही कुल 404 महिला मतदाता में 304 मत पड़े। जबकि 459 पुरुष मतदाता में 302 मत पड़ा। वही कुल 863 मतदाताओं में 606 मत पड़े। ऐसे में ग्राम प्रधान पद के लिए 70.22 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इसी बीच पुलिस उपाधीक्षक आतिश कुमार बूथ पर पहुंच जायजा लेकर जिम्मेदारों को सख्त दिशा निर्देश भी दिए।