फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ईंट-भट्ठे पर श्रमिक की संदिग्ध हाल में मौत

ईंट-भट्ठे पर श्रमिक की संदिग्ध हाल में मौत

Sun, 15 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे पर श्रमिक की संदिग्ध हाल में मौत
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज)। धरमौली गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की नेपाल नवलपरासी जिले के एक ईंट भट्ठे पर संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया है।

ठूठीबारी टोला धरमौली निवासी छोटकू (62) दो दिन पूर्व पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के सेमरहना गांव समीप एक ईंट भट्ठे पर ईट पथाई का काम करने के लिए गया था। शुक्रवार के दिन अपने साथियों के साथ ईंट पथाई का काम कर शाम को खाना खाकर सोने चला गया। शनिवार की सुबह देर तक बिस्तर पर पड़ा देख भट्ठे पर मौजूद लोगों ने पास में जाकर देखा तो छोटकू मृत पडा था। भैरहवां मेडिकल कालेज में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद छोटकू के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही शव धरमौली गांव पहुंचा परिजनों मे कोहराम मच गया। छोटकू की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मौत का कारण हाईब्लड प्रेशर बताया जा रहा है। बताते चलें की छोटकू की पत्नी की एक वर्ष पहले ही मौत हो गई। परिवार के भरण पोषण के लिए इनका एकलौता पुत्र गुजरात में रह कर काम करता है। घर पर बहु और नाती मौजूद है। छोटकू की मौत होने से परिजनों को कुछ सूझ नहीं रहा हैं। गांव वालों की मदद से शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed