फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जागरूकता शिविर में लोगो को मिली विधिक जानकारी

जागरूकता शिविर में लोगो को मिली विधिक जानकारी

Sat, 18 Nov 2017 07:10 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता शिविर में लोगो को मिली विधिक जानकारी
महराजगंज। विधिक सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में नौतनवां क्षेत्र के रघुनाथपुर प्राथमिक पाठशाला परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि लोगों को आपसी मतभेदों को मिल बैठकर सुलझाना चाहिए। आपसी बातचीत से सभी तरह के विवाद हल हो जाते हैं। मनुष्य को गुस्से पर काबू रखना चाहिए। विवाद को गांव में ही लोगों के बीच बैठकर सुलझाना चाहिए। उन्होंने प्री-लिटिगेशन के माध्यम से मुकदमों के निस्तारण की प्रक्रिया भी लोगों की बताई।
विज्ञापन

तहसीलदार नौतनवां रवि सिंह ने फसल क्षति योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि लोगों को तहसील, थाना, कचहरी का चक्कर काटने से बचना चाहिए। उन्होंने शिविर में शामिल लोगों से कंबाइन से फसल काटने के बाद डंठल खेत में न जलाने की अपील की। कहा कि डंठल जलाने से पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। जिसका असर सीधे हमारे जीवन पर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि अवशेष खेत में जलाना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को सरकार नि:शुल्क शिक्षा दे रही है। बच्चों को खूब पढ़ाएं। शिक्षा से सर्वांगीण विकास संभव है। उप निरीक्षक पुरंदरपुर ने कहा कि लोगों संकट की स्थिति में ही डायल 100 का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए जनता के सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को मोटर गाड़ी न चलाने दें। ज्यादातर दुर्घटनाएं बच्चों से होती है। अधिवक्ता स्वामीनाथ तिवारी, माहताब खान आदि ने बताया कि महराजगंज दीवानी न्यायालय में 67 हजार मुकदमे लंबित हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को सुलह समझौते की गुंजाइश न होने पर ही न्यायालय की शरण में आना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed