{"_id":"598dfd704f1c1b316a8b4585","slug":"61502477680-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मीट बनने पर दो शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मीट बनने पर दो शिक्षक सस्पेंड
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखिमा थरूआ में मीट पकाए जाने के मामले में दो शिक्षकों पर गाज गिरी है। विद्यालय में 9 अगस्त को मीट पकाए जाने पर ग्राम प्रधान समेत गांव के लोगों ने हंगामा किया था। इसपर बीएसए ने सदर बीईओ और एमडीएम समन्वयक से मामले की जांच कराई। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत सहायक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखिमा थरूआ में 9 अगस्त को दिन में बच्चों की पढ़ाई के दौरान ही किचन में मीट पकाया जा रहा था। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने प्रधान को दी। गांव वालों के साथ प्रधान स्कूल पहुंचे तो मीट पकाया जा रहा था। उन्होंने इसकी सूचना बीएसए को दी। बीएसए स्कूल पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों से पूछताछ की। बीएसए सदर बीईओ राजेश कुमार और मिड-डे मील समन्वयक शैलेंद्र वर्मा को मामले की जांच सौंप दी। जांच में स्कूल में मीट बनने की बात सही निकली। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक गौरीशंकर पटेल और सहायक अध्यापक चंद्रभान गुप्ता को निलंबित कर दिया है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि स्कूल की रसोई में अपनी मर्जी से मीट पकवाना मनमानी के दायरे में आता है। सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य न होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी शिक्षकों को चेतावनी दी कि दायित्व निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।