फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 10 सफाई कर्मचारियों का वेतन रूका

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 10 सफाई कर्मचारियों का वेतन रूका

Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 10 सफाई कर्मचारियों का वेतन रूका
महराजगंज। डीपीआरओ मनोज त्यागी के निरीक्षण में लापरवाह पाए गए 24 सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तैनाती स्थल से नदारद 10 सफाई कर्मी का वेतन रोक दिया है। डीपीआरओ के कडे तेवर से सफाई कर्मियों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने गुरूवार को सुबह मिठौरा ब्लाक के पिपरा, सोनाड़ी और नंदाभार गांव का निरीक्षण किया। लापरवाह पाए जाने पर 10 कर्मचरियों का वेतन रोक दिया है। तैनाती स्थल पर न मिलने वाले सफाई कर्मी अशोक कुमार गुप्ता, रामराज, मनोज कुमार, गणेश गुप्ता, लक्ष्मी, बाकेलाल का वेतन बाधित किया है। वहीं सदर ब्लाक के बैजनाथपुर कला गांव का निरीक्षण किया तो ब्रम्हा, रामानंद, सुभाष, रामचंद्र, तैनाती स्थल पर मौजूद नहीं मिले तो इन सफाई कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया। बेपरवाह 24 सफाई कर्मियों को नोटिस दिया है। ओम प्रकाश, बृजेश, रमेश, वीरेन्द्र, सुग्रीव, अशोक, जितेन्द्र, रामदवन, राजेन्द्र यादव, बृजेश, अमरेंद्र, अनिता, परमशीला, नागेन्द्र, अशोक, राजवर्मा, सुरेश, विनोद, राधेश्याम, रामनयन, रामसूरत, वकील, ऊषा, सुमन को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने कहा कि अगर किसी सफाई कर्मी के स्थान पर कोई दूसरा कार्य करता हुआ मिला तो एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। औंचक निरीक्षण समय समय पर होता रहेगा। जो भी सफाई कर्मी दायित्व के प्रति सचेत नहीं मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed